Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 17, 2024

अब राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक भी देंगे ऑनलाइन हाजिरी

 बलिया। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध लगातार जारी है। तमाम प्रयाासों के बीच 13 जुलाई को भी एक फीसदी हाजिरी भी ऑनलाइन नहीं लग सकी है। जिले के 11178 में से सिर्फ 15 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई थी। इस बीच शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक मशीन के जरिए हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। जिले में करीब 34 राजकीय विद्यालयों में लगभग 150 शिक्षकों की तैनाती है। 



शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेन्द्र देव द्वारा 12 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी आदेश में कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बायोमेट्रिक मशीन के जरिए उपस्थिति अनिवार्य करने को लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत करते हुए संलग्न प्रारूप पर सूचना (सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में) ई-मेल के जरिए कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस बावत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा निदेशक का पत्र मिला है। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद


अधिकारियों से सहमत नहीं हो रहे शिक्षक : बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को शिक्षकों को ऑनलाइन एप के प्रयोग के लिए तैयार करने को लगाया था। लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। पहले दिन आठ जुलाई को जिले में 0.78 फीसदी शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की थी। जबकि 13 जुलाई को महज 15 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई थी।

अब राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक भी देंगे ऑनलाइन हाजिरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link