बीपीएससी अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने मंगलवार को कहा कि आयोग द्वारा पूर्व से घोषित एग्जाम कैलेंडर के अनुरूप 24 अगस्त से चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआर-4) का आयोजन संभव नहीं है, क्योंकि टीआर-3 का रिजल्ट जारी होने और अभ्यर्थियों के योगदान के बाद रिक्त पदों को वापस भेज देने के बाद ही सरकार नयी वैकेंसी देगी, क्योंकि बैकलॉग की वैकेंसी भी नये विज्ञापन में शामिल की जाती है. 65 फीसदी आरक्षण पर सरकार का निर्णय नहीं आने के कारण अभी टीआरइ-3 के रिजल्ट प्रकाशन में देर लगेगी, इसलिए टीआर-4 के आयोजन में थोड़ देर होना स्वभाविक है. हालांकि, 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार घोषित 30 सितंबर को लिये जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक डेढ़ महीने पहले आमतौर पर रिक्तियां मिल जाती हैं. यदि ये रिक्तियां समय पर मिल गयीं, तो घोषित समय पर 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा.
इ-एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य: तीसरे चरण की
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के हर अभ्यर्थी के लिए इ-एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा. परीक्षा से 2:30 घंटे पहले अभ्यर्थियों का परीक्षा कक्ष में प्रवेश शुरू होगा
@pky
और एक घंटा पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश बंद हो जायेगा. इ-एडमिट कार्ड के बार कोड की स्कैनिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जायेगा. ब्लू या ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सामग्री परीक्षा कक्ष के भीतर ले जाने पर पूरी तरह रोक होगी. ओएमआर आंसर शीट में प्रश्न पुस्तिका की सीरीज अंकित रहेगी, हर परीक्षा केंद्र पर जैमर की व्यवस्था की गयी है. हर परीक्षार्थी का बायोमेट्रिक और फेसियल रिकोग्निशन भी लिया जायेगा.
आरक्षण पर राज्य सरकार के निर्णय के बाद आयेगा रिजल्ट बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि 65 फीसदी आरक्षण मामले पर पटना हाइकोर्ट के निर्णय के बाद राज्य सरकार के निर्णय और निर्देश के अनुरूप ही आरक्षण पॉलिसी अपनायी जायेगी और इसके बाद ही रिजल्ट आयेगा. उन्होंने कहा कि जल्द निर्णय आ जाने की स्थिति में परीक्षा से 20 से 30 दिनों के भीतर वह रिजल्ट दे सकते हैं. प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक का रिजल्ट भी उन्होंने आरक्षण पर सरकार के निर्णय के बाद ही जारी करने की बाद कही. वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि टीआर-3 में वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी, क्योंकि बिना नियुक्ति करने वाले विभाग के आग्रह के आयोग ऐसी सूची नहीं बनाता. टीआरइ-1 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी उन्होंने विभाग द्वारा मांगे जाने पर ही दिया और आगे भी ऐसा ही होगा परीक्षा केंद्रों पर लगाये गये 10 हजार से अधिक कैमरे तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. इसके लिए हर परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर हर कक्ष में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और सभी 404 परीक्षा केंद्रों को मिलाकर इनकी संख्या 10 हजार से भी अधिक है. जिला मुख्यालयों के साथ-साथ बीपीएससी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी इनके माध्यम से परीक्षा की निगरानी की जायेगी. इसके लिए बीपीएससी कार्यालय में भी जिलावार अधिकारी नियुक्त किये गये हैं. तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 4256 गेस्ट टीचर शामिल होंगे.

