Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 17, 2024

Bihar news: सरकारी स्कूलों में एक सप्ताह चलेगा विशेष नामांकन अभियान

पटना के सरकारी विद्यालयों में एक सप्ताह तक प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान चलेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कक्षा एक से 12 तक के बच्चों के नामांकन की संख्या विगत तीन वर्षों में कम हुई है। इसके कारण राज्य के सकल नामांकन अनुपात पर असर पड़ा है। इस संबंध में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उदेश्य से जिला स्तर पर एक सप्ताह तक प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से संबद्ध शिक्षा सेक्क एवं शिक्षा सेवक



(तालिमी मरकज) का यह दायित्व है कि वे सबंधित टोले के महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछडा वर्ग के छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन विद्यालय में सुनिश्चित कराएंगे। बच्चों के नामांकन का गृहवार सत्यापन कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बच्चा विद्यालय में अनामांकित नहीं रहे। सत्यापन कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा पोषक क्षेत्र में अवस्थित आंगनबाड़ी की सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र, मुखिया, वार्ड सदस्य, संरपच एवं पंच का सहयोग लिया जाएगा। वैसे बच्चों को चिह्नित किया जाएगा, जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया जा सका है। चिन्हित बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में प्राथमिकता दी जाए @pky

Bihar news: सरकारी स्कूलों में एक सप्ताह चलेगा विशेष नामांकन अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link