Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 17, 2024

कई शिक्षक संगठन डिजिटल हाजिरी के आदेश को निरस्त करने पर अडिग

 डिजिटल हाजिरी के आदेश को सिर्फ स्थगित करने के फैसले से शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के संयुक्त संगठन संयुक्त संघर्ष मोर्चा संतुष्ट नहीं है। संगठन की मांग है कि इस फैसले को रद्द कर दिया जाए। 



इस संबंध में मंगलवार को संघर्ष मोर्चे के सभी पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में हुई, जिसमें मोर्चा के संयोजक उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि ऑनलाइन अटेंडेंस को स्थगित कर देना हमारी समस्याओं का स्थाई हल नहीं है। यह शिक्षकों की क्षणिक जीत है। वहीं सह संयोजक व उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान होने व आदेश निरस्त होने तक मोर्चे के पूर्व घोषित कार्यक्रम जारी रहेंगे और 29 जुलाई को बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने शिक्षकों की मूल समस्याओं का निराकरण होने तक व स्थाई समाधान होने के बाद ही आन्दोलन स्थगित करने का ऐलान किया। इसी प्रकार से संयुक्त मोर्चा के संयोजक संतोष तिवारी व संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव दिलीप चौहान ने कहा कि यदि हमारी तार्किक मांगों को 28 जुलाई तक पूरा नहीं किया गया तो 29 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय पर वृहद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

कई शिक्षक संगठन डिजिटल हाजिरी के आदेश को निरस्त करने पर अडिग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link