Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 16, 2024

विद्यालयों के नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण किए जाने के सम्बंध में।

 उपर्युक्त विषयक हेतु कार्यालय महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, लखनऊ के पत्रांकःम०भो० प्रा०/ निरीक्षण-24/12766/2023-24 दिनांक-18 जनवरी, 2024 के अनुक्रम में योजनाबद्ध तरीके से समस्त परिषदीय विद्यालयों, समस्त सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों तथा मदरसों का निरीक्षण दिनांक-18.07.2024 से 31.07.2024 तक किया, जाना प्रस्तावित है, जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा


निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण के प्रत्येक दिवस का विवरण निरीक्षण दिवस में ही उपलब्ध कराया जाए। अस्तु, आप सभी को सूचित किया जाता है कि योजनाबद्ध तरीके से निरीक्षण एवं अनुश्रवण दिनांक-18.07.2024 से 31.07.2024 तक तैयार रोस्टर अनुसार किया जायेगा, जिसकी सूचना ससमय निरीक्षण दिनांक को ही जिलाधिकारी महोदय को उपलब्ध करा दी जायेगी। निरीक्षण न करने वाले अधिकारियों का विवरण जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जायेगा तदोपरान्त प्राप्त निर्देशानुसार कार्यवाही की जायेगी।



विद्यालयों के नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण किए जाने के सम्बंध में। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link