Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 25, 2024

मानदेय नहीं बढ़ने पर शिक्षामित्र ने दिया त्यागपत्र

 मानदेय नहीं बढ़ने पर शिक्षामित्र ने दिया त्यागपत्र


मानदेय नहीं बढ़ने से परेशान गांव हृदयपुर के कम्पोजिट विद्यालय vidyalay के एक शिक्षामित्र ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र स्कूल school की प्रधानाध्यापिका को सौंपा है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका को सौंपे त्यागपत्र में शिक्षामित्र सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 से शिक्षामित्र पद पर रहते हुए ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, किसान और मजदूर के बच्चों को अत्यंत ही कम मानदेय में शिक्षण कार्य करा रहे हैं।



लेकिन अब अपने जीवन के लगभग 19 साल देने पर बढ़ती महंगाई में इतने अल्प मानदेय mandey में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल है। जिस कारण वह मानसिक अवसाद का शिकार हो रहे हैं। इतनी लंबी सेवा देने के बाद भी वे कम मानदेय मिलने के कारण परेशान चल रहे हैं। इसलिए शिक्षामित्र पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

मानदेय नहीं बढ़ने पर शिक्षामित्र ने दिया त्यागपत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link