Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 31, 2024

समयोजन न्यूज: शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू, स्कूलों की सूची जारी

 पडरौना। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में 317 अध्यापकों का समायोजन किया जाना है। विद्यालयों की सूची भी जारी कर दी गई है। सरप्लस शिक्षक अब दो सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद शिक्षक स्कूलों का विकल्प दे सकेंगे। 



छात्र और शिक्षक अनुपात को बनाए रखने के लिए परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे स्कूल जहां छात्र संख्या कम लेकिन शिक्षकों की संख्या ज्यादा है, वहां से शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में समायोजित किया जाना है, जहां छात्र संख्या तो अधिक है, जबकि शिक्षकों की संख्या कम है। इसके लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची शासन ने परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस 317 शिक्षकों की सूची जारी की है।


इन शिक्षकों को जिले के 321 बंद विद्यालय व एकल विद्यालयों में भेजा जाएगा। अगर किसी शिक्षक को कोई आपत्ति होती है तो मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से दो सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। उसके बाद विभाग इन आपत्तियां का निस्तारण करेगा। उसके बाद शिक्षकों को 25 विद्यालयों का विकल्प दिया जाएगा। उसके बाद शासन की तरफ से निर्धारित आदेश का अनुपालन करते हुए ऑनलाइन माध्यम से ही शिक्षकों का विद्यालय बदला जाएगा।


समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षकों से दो सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियां दर्ज होने के बाद उनका निस्तारण कर समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - डॉ. रामजियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर।

समयोजन न्यूज: शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू, स्कूलों की सूची जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link