Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 27, 2024

मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं कराया संपत्ति का ब्योरा तो नहीं मिलेगा वेतन

 पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कर्मियों को उनकी चल- अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इस आदेश का काफी लोगों ने पालन नहीं किया। ऐसे में अब शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों को 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्योरा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि ऐसे लोगों को ही अगस्त का वेतन दिया जाएगा, जिनका विवरण दर्ज होगा।


सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मानव संपदा पर अपनी चल-अचल संपत्ति के ब्योरे को दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। पूर्व में इसको लेकर शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इसके लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। इस तय समय पर भी काफी संख्या में लोगों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दर्ज नहीं किया।



अब इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजे गए निर्देश पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक दशा में 31 अगस्त तक सभी कर्मियों का मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति के ब्योरे को दर्ज कराएं। कहा गया है कि अगस्त का वेतन उन्हीं को मिलेगा जिनका विवरण दर्ज होगा

मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं कराया संपत्ति का ब्योरा तो नहीं मिलेगा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link