Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 13, 2024

कार्रवाई: छात्राओं से रोटियां बनवाने वालीं प्रधानाध्यापिका सहित दो निलंबित

 अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में छात्राओं से रोटियां बनवाने वालीं प्रधानाध्यापिका और छात्र को पीटने वाले प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए हैं।



रोटी बनातीं छात्राएं


5 अगस्त को विकासखंड लोधा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रोरावर में छात्राओं का रोटियां बेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इस मामले में प्रधानाध्यापिका मुनव्वर जहां को नोटिस दिया गया था। वीडियो में रोटियां बनाने की पुष्टि छात्राओं ने की है। विद्यालय में फल व दूध का वितरण नियमित न होने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। 


वहीं, विकासखंड जवां के कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ पंजीपुर में कक्षा-6 के छात्र हिमांशु को पीटने के आरोप में प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमरान को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान बबलू बघेल ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी से छात्र की पिटाई करने की शिकायत की थी। छात्र ने पिटाई की पुष्टि की है। खंड शिक्षाधिकारी की जांच आख्या पर बीएसए डॉ. राकेश कुमार यादव ने दोनों को निलंबित कर दूसरे विद्यालयों से संबद्ध कर दिया है।

कार्रवाई: छात्राओं से रोटियां बनवाने वालीं प्रधानाध्यापिका सहित दो निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link