Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 29, 2024

रैगिंग से परेशान होकर नवोदय की छात्रा ने दी जान

 झांसी। बरुआसागर स्थित नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली नौंवी की छात्रा ने हॉस्टल की सीढ़ियों की रेलिंग से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया विद्यालय की कुछ सीनियर छात्राएं उसे परेशान करती थीं। इससे वह तनाव में थी।



गुरसराय के भदरवारा गांव निवासी जयहिंद पटेल की छोटी पुत्री अनुष्का (13) नवोदय विद्यालय में नौंवी की छात्रा थी। विद्यालय हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। जयहिंद के मुताबिक शुक्रवार को अनुष्का ने घर में फोन करके बताया कि सीनियर छात्राएं उससे कमरे में खाना मंगवाती थीं। इसको लेकर उसका विवाद हो गया। विवाद की वजह से वह घर आने की बात कह रही थी।


छात्रा को फंदे से लटका देख शिक्षकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आई। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, छात्रा की मौत से हॉस्टल की छात्राएं में दहशत है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रैगिंग से परेशान होकर नवोदय की छात्रा ने दी जान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link