Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 24, 2024

प्रशिक्षण के वक्त हृदयगति रुकने से शिक्षक ने दम तोडा

 इटावा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर सोमवार की सुबह प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान हृदय गति रुकने से परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक ने दम तोड़ दिया।



फ्रेंड्स कालोनी के अजीतनगर निवासी 55 वर्षीय रविंद्र कुमार जाटव पुत्र बद्रीलाल जाटव उच्च प्राथमिक विद्यालय बसवारा, बढ़पुरा में सहायक अध्यापक थे। वह सोमवार सुबह डायट पर गणित नवाचारी गतिविधियां संबंधी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए गए थे। सुबह 10 बजे प्रार्थना के बाद प्रशिक्षण के वक्त करीब 10 बजे के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो जानकारी होते ही प्राचार्य प्रेमपाल सिंह उनको अपनी कार से तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने परीक्षण कर हृदय गति रुकना बताते हुए मृत घोषित कर दिया। सहायक अध्यापक के दामाद देवेंद्र सिंह जाटव सूचना पर तुरंत जिला अस्पताल पहुंच गए थे। उनके परिवार में पत्नी ऊषा और दो पुत्र प्रशांत व अभिषेक हैं। प्राचार्य ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को


ही शुरू हुआ था। प्रशिक्षण का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित रहता है। प्रार्थना के बाद वह अपने कार्यालय में आकर बैठे थे, तभी कुछ देर बाद सहायक अध्यापक की तबीयत बिगड़ने की जानकारी हुई। स्वजन से जानकारी करने पर बताया गया कि रविंद्र को छह माह पूर्व हार्ट अटैक पड़ा था। सोमवार को दूसरा अटैक पड़ा था।

प्रशिक्षण के वक्त हृदयगति रुकने से शिक्षक ने दम तोडा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link