Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 30, 2024

अब एक क्लिक पर सामने होगा विद्यार्थियों का पूरा शैक्षिक ब्योरा

 अब एक क्लिक पर सामने होगा विद्यार्थियों का पूरा शैक्षिक ब्योरा

बहराइच। जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक ब्योरा अब एक क्लिक पर सामने होगा। छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक करने के लिए यू- डायस पोर्टल के माध्यम से आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार एपीएएआर) कार्ड/आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द अपार आईडी बनवाने का निर्देश दिया है।


बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक जानकारी के लिए पहले यू-डायस पोर्टल पर 11 अंकों का परमानेंट अकाउंट नंबर जनरेट किया था। इसमें बदलाव करते हुए वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के तौर पर अब आधार कार्ड की तरह हर विद्यार्थी को अपार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका इस्तेमाल पूरे देश में किया जा सकेगा। इस कार्ड में सभी छात्र-छात्राओं के लिए 12 अंकों का एक यूनिक नंबर जारी होगा। इसकी सहायता से भविष्य में सभी छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति की ट्रैकिंग की जा सकेगी। (संवाद)



अब एक क्लिक पर सामने होगा विद्यार्थियों का पूरा शैक्षिक ब्योरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link