लापता बेसिक शिक्षक का शव सीतापुर में मिला
लखनऊ। गाजीपुर इलाके से 27 सितंबर से लापता सरकारी शिक्षक का शव शुक्रवार दोपहर सीतापुर के जंगल में पड़ा मिला। शव सड़ गया था और शरीर पर चोट केनिशान भी थे।
मोबाइल की मदद से पुलिस ने शिनाख्त की। खबर पाकर परिजन अनुज । (फाइल फोटो) सीतापुर पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, गाजीपुर पुलिस का कहना है कि शिक्षक कर्ज से परेशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

