Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 2, 2024

ध्वजारोहण करने जा रही अध्यापिका की सड़क दुर्घटना में मौत

 रिठौरा। 2 अक्टूबर को अपने सह अध्यापक के साथ ध्वजारोहण करने जा रही हाफिजगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की अध्यापिका को ट्रक चालक ने रौंद दिया। दुर्घटना में शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई। वहीं शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। 



बरेली के प्रेमनगर निवासी राखीरानी उम्र लगभग 45 वर्ष हाफिजगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका थी। बुधवार को वह कोहाड़ापीर निवासी अपने साथी शिक्षक प्रमोद सक्सेना के साथ स्कूटी से 2 अक्टूबर के पर्व पर ध्वजारोहण करने जा रही थीं। स्कूटी प्रमोद चला रहे थे और राखीरानी पीछे बैठी थी। रास्ते में पीलीभीत हाईवे पर राजश्री कालेज के पास एक ट्रक ने दोनो को स्कूटी समेत रौंद दिया। दुर्घटना में शिक्षिका राखीरानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिक्षक प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक प्रमोद को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं ट्रकचालक मौके से फरार हो गया है।

ध्वजारोहण करने जा रही अध्यापिका की सड़क दुर्घटना में मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link