Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 16, 2024

शर्मनाक: घरेलू सहायिका मूत्र से खाना बनाकर खिलाती रही

 शर्मनाक: घरेलू सहायिका मूत्र से खाना बनाकर खिलाती रही

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। इस खबर को पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। एक घरेलू सहायिका रियल एस्टेट कारोबारी के परिवार को अपने मूत्र से खाना बनाकर खिलाती रही। पूरे परिवार को लीवर की बीमारी हुई तो उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घरेलू सहायिका कई वर्षों से ऐसा कर रही थी।


क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रियल एस्टेट कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। कारोबारी की पत्नी ने बताया कि उनके घर में शांतिनगर निवासी रीना बतौर घरेलू सहायिका करीब आठ साल से काम करती थी। घर में चौका-बर्तन के अलावा परिवार का खाना भी वही बनाती थी। पिछले कुछ महीनों से परिवार के लोग लिवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे। शुरू में तो उन्होंने कोई संक्रमण समझकर डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन स्थायी तौर पर राहत नहीं मिली। पूरा परिवार लिवर की बीमारी से ग्रसित होने लगा तो उन्हें शक हुआ और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए।


टीवी में घटना देखकर शक हुआः कारोबारी का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले टीवी पर एक नौकरानी का कारनामा देखा था। परिवार के सदस्य बीमार होने लगे तो उन्हें भी अपनी घरेलू सहायिका पर शक हुआ। कुछ समय पहले ही घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसकी भनक घरेलू सहायिका को नहीं लगने दी।



शर्मनाक: घरेलू सहायिका मूत्र से खाना बनाकर खिलाती रही Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link