Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 22, 2024

राज्य कर्मियों समेत इन सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से एक दिन पहले वेतन

 लखनऊ, राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, निकाय कर्मियों सहित अन्य को दीवाली से पहले ही वेतन देने के आदेश जारी किए गए हैं। पेंशनरों,पारिवारिक पेंशनरों को भी 30 अक्तूबर तक पेंशन भुगतान होगा। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने सभी डीएम, कोषाधिकारियों को आदेश जारी किया है।



31 अक्तूबर को दीपावली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा, और तीन नवंबर को भाई दूज,चित्रगुप्त जयंती का सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण, प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों , कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन,कोषागारों से पेंशनरों,पारिवारिक पेंशनरों को भुगतान करने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है।

राज्य कर्मियों समेत इन सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से एक दिन पहले वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link