Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 23, 2024

सेना में प्रदेश के अभ्यर्थियों की भर्ती 26 नवंबर से होगी

 देहरादून, । पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती में अब यूपी व बिहार के युवा यहां शामिल नहीं हो सकेंगे। इन दोनों राज्यों के युवाओं को बिहार और मध्य प्रदेश जाकर भर्ती रैली में शामिल होना होगा। दोनों राज्यों के युवाओं के लिए अलग से भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है।



यूपी के लिए 26 नवंबर से दो दिसंबर तक भर्ती रैली बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर बिहार और महार रेजिमेंटल सेंटर सागर, मध्य प्रदेश में होगी। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों की असाधारण उपस्थिति को देखते हुए यूपी और बिहार के लिए अलग भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। कैलेंडर के हिसाब से दोनों राज्यों के युवाओं को भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा।

सेना में प्रदेश के अभ्यर्थियों की भर्ती 26 नवंबर से होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link