Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 2, 2024

महानिदेशक छह नवंबर को शिक्षकों के साथ शैक्षिक सत्र पर करेंगे विचार विमर्श

 बरेली। शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करने और आगामी प्राथमिकताओं के संबंध में अभिमुखीकरण के लिए छह नवंबर को सुबह 11 बजे से ऑनलाइन गोष्ठी (यू-ट्यूब सत्र) का आयोजन किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा की ओर से होने वाली गोष्ठी में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षक संकुल, एआरपी व एसआरजी प्रतिभाग करेंगे।



सेशन में शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए निर्धारित प्रमुख लक्ष्यों पर प्रस्तुतीकरण, नेशनल अचीवमेंट सर्वे व निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) के संबंंध में तकनीकी सत्र आयोजित किया जाएगा। साथ ही निपुण भारत मिशन के संशोधित लक्ष्य और शैक्षिक सत्र 2024-25 की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

महानिदेशक छह नवंबर को शिक्षकों के साथ शैक्षिक सत्र पर करेंगे विचार विमर्श Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link