Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 1, 2024

PRIMARY KA MASTER : विद्यालय से दीप जलाकर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

 कुंडा। हथिगंवा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में दो कारों की आमने- सामने की भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ। कार की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।


घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए कुंडा सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ के खजुरा मेंहनगर ध्रुवराज सिंह (41) कौशाम्बी के विद्यालय में शिक्षक थे। वह अपने दोस्त जीटीबी नगर करेली प्रयागराज निवासी विवेक सिंह (24) के साथ कौशाम्बी स्थित विद्यालय से दीप




जलाकर प्रयागराज लौट रहे थे। दोनों कार से हथिगंवा के शुकुलपुर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में ध्रुवराज और विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

PRIMARY KA MASTER : विद्यालय से दीप जलाकर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link