Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 12, 2024

पहाड़ों पर बर्फबारी ने यूपी में बढ़ाई ठिठुरन: कई जिलों में पारा तीन डिग्री तक गिरा, शीतलहर शुरू

 पहाड़ों पर बर्फबारी ने यूपी में बढ़ाई ठिठुरन: कई जिलों में पारा तीन डिग्री तक गिरा, शीतलहर शुरू

तेज ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर की शुरुआत हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तरी भारत के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। बुधवार को प्रदेश के केवल तीन जनपदों को छोड़ कर कहीं भी रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर नहीं गया।

अयोध्या में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक चला गया। कानपुर में रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शीतलहर बनी रहेगी। गलन 16 दिसंबर तक रहेगी।


भी पढ़ें - 14 और 15 दिसंबर को होगी सीटीईटी परीक्षा

ये भी पढ़ें - टेबलेट का सुरक्षित रखरखाव सम्बन्धित प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठतम सहायक अध्यापक का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व : महानिदेशक

ये भी पढ़ें - 19 दिसंबर 2024 विद्यालय आडिट आदेश

ये भी पढ़ें - जिला स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता सफल संचालन हेतु निम्न शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी

कोल्ड जेट स्ट्रीम का असर पूरे प्रदेश में पड़ा है। बुधवार को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। आगरा 6.8, अलीगढ़ 6.8, बहराइच 6, बरेली 5.6, गोरखपुर 6.8, कन्नौज 6.6, लखनऊ 6.6 व सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से कम है। पूरे प्रदेश में बदली और धुंध की हल्की चादर छायी रही।




बुधवार को उत्तर-पश्चिमी बर्फीली तेज हवाओं के चलते कानपुर में लोग ठिठुरते रहे। रात में हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटा हो गई। इसके कारण अचानक ठंडी बढ़ गई। वहीं, तेज हवाओं के कारण हवा अभी भी ग्रीन बनी हुई है। दिसंबर में एक दिन डार्क ग्रीन भी जा चुकी है।


क्या होती है शीतलहर


मौसम विभाग के निर्धारित मानकों के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम होने और सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम होने पर उसे शीतलहर की स्थिति मानते है। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। इससे पहले वर्ष 1996 में 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।


आज यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे के आसार


मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 12 दिसंबर तक, पश्चिम बंगाल व बिहार में 13 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

पहाड़ों पर बर्फबारी ने यूपी में बढ़ाई ठिठुरन: कई जिलों में पारा तीन डिग्री तक गिरा, शीतलहर शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link