Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 14, 2025

पहले दिन से ही परिषदीय स्कूलों के बच्चों के हाथों में होंगी किताबें

 प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र में बच्चों के लिए किताबें पहुंचना शुरू हो गई। नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होने के पहले दिन से ही बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। अब तक तीन लाख से अधिक किताबें आ चुकी हैं।



किताबों को पुलिस लाइंस स्थित गोदाम में रखा गया है। जिले में 2374 परिषदीय विद्यालय संचालित


हैं। इनमें करीब 3.5 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन से ही किताबों के वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।




समय से बच्चों को किताबें उपलब्ध होने पर पठन-पाठन का




कार्य सुचारू रुप से शुरू हो सकेगा। इसके बेसिक शिक्षा विभाग ने दो माह से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक से आठ तक के बच्चों में किताबों का वितरण करने के लिए करीब 14 लाख किताबों की मांग की गई है। मांग के अनुरूप शासन ने 3.22 लाख किताबें उपलब्ध करा दी है। किताबों को पुलिस लाइन स्थित गोदाम में रखा गया है।




एक मार्च के बाद उपलब्ध किताबों को बीआरसी केंद्रों पर भेजा जाएगा। बीआरसी केंद्रों से विद्यालयों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। हिंदी, गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं।


बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किताबों की उपलब्धता समय से शुरू हो गई है। नवीन शैक्षिक सत्र में समय से बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। संवाद

पहले दिन से ही परिषदीय स्कूलों के बच्चों के हाथों में होंगी किताबें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link