Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 23, 2025

पूर्व एमएलसी ने शिक्षकों से मिलकर पूछीं समस्याएं

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को प्रयागराज के मूल्यांकन केंद्रों केपी इंटर कॉलेज, कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज व एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में जाकर शिक्षकों से उनका सुख-दुख साझा किया और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। 



उन्होंने शिक्षकों से संघर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने और 2026 के स्नातक निर्वाचन में सभी से मतदाता बनने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद समेत राम प्रकाश पांडेय, उमाशंकर यादव, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, कौशलेश प्रसाद तिवारी, बृजेंद्र नाथ राय, राजेश यादव, इंद्रदेव पांडे आदि मौजूद रहे

पूर्व एमएलसी ने शिक्षकों से मिलकर पूछीं समस्याएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link