Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 9, 2025

स्वयंसेवक गरीब बच्चों को शिक्षित बनाएं : भागवत

 मुजफ्फरपुर,। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने में भूमिका निभाएं। समाज के सभी वर्ग शिक्षित बनेंगे, तभी सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार हो सकेगी।



मोहन भागवत शनिवार की सुबह सिकंदरपुर स्थित सम्राट अशोक तरुण व्यवसायी शाखा में पहुंचे। स्वयंसेवकों संग शाखा में शामिल हुए और उनसे बातचीत की। भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा कि वे शाखा टोली और नगर टोली में शाखा के विस्तार में भूमिका निभाएं। नगर कार्यकारिणी के साथ बैठक के दौरान उन्होंने सभी शाखाओं और बस्तियों में जागरण टोली का निर्माण पर जोर दिया। कहा कि जागरण टोली के स्वयंसेवक घर-घर जाकर नए सदस्यों को जोड़ें।

स्वयंसेवक गरीब बच्चों को शिक्षित बनाएं : भागवत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link