Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 19, 2025

कई अभ्यर्थियों ने विज्ञापन की अनिवार्य अर्हता नहीं की है पूरी

 प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 के लिए शिक्षकों के आवेदन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव को ज्ञापन देकर विज्ञापन की अनिवार्य अर्हताएं पूरी न करने वालों के आवेदन निरस्त करने की मांग की है। सहायक कुलसचिव परीक्षा 27 व 28 अप्रैल को प्रस्तावित है। 38 पदों पर भर्ती के लिए 6569 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।



अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि कई ऐसे शिक्षकों ने भी आवेदन किए हैं, जो विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य अर्हता ‘किसी राजकीय कार्यालय या विश्वविद्यालय के कार्यालय में न्यूनतम सात वर्ष कार्य करने का अनुभव’ को धारित नहीं करते हैं।




कई अभ्यर्थियों ने विज्ञापन की अनिवार्य अर्हता नहीं की है पूरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link