Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 24, 2025

MDM के तहत फल वितरण के दिन फल की जगह विद्यार्थियों को बाँट दिया गाजर-मटर, वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित

 अलीगढ़ के कंपोजिट विद्यालय सिरसा बिजौली में फल की जगह विद्यार्थियों को गाजर-मटर पराेसने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहरैना चंडौस से संबद्ध कर दिया गया है।



सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विद्यार्थियों को फल की जगह मटर व गाजर दिया गया। साथ ही उनसे घर से दोपहर का भोजन करके विद्यालय आने के लिए कहा गया। इससे पहले 28 फरवरी को बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई खामियां मिली थीं। परिसर में गंदगी थी। निर्धारित समय-सारिणी का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। मामले में प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया गया था। जवाब नहीं देने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

MDM के तहत फल वितरण के दिन फल की जगह विद्यार्थियों को बाँट दिया गाजर-मटर, वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link