Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, January 31, 2026

कानपुर के दो दिवंगत शिक्षक परिवारों समेत 20 को दिए 10 करोड़

 कानपुर के दो दिवंगत शिक्षक परिवारों समेत 20 को दिए 10 करोड़


टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने गुरुवार को एसे 20 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को 10 करोड़ की राशि सहायता स्वरूप दी। इसमें कानपुर मंडल के दो दिवंगत शिक्षक भी हैं। इनके परिवारों को कुल एक करोड़ की धनराशि दी गई। संस्था शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उनके दिवंगत होने पर उनके परिवारजनों को लाखो की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुकी है। मात्र रुपये 15.50 की सहायता से केवल 11 दिनो में 20 दिवंगत शिक्षकों के लिए आठ करोड़ की राशि सदस्यों ने जुटा ली। इसमें आवास विकास तीन निवासी, प्राथमिक विद्यालय तिलकनगर द्वितीय, प्रेम नगर में कार्यरत रहे शिक्षक स्वर्गीय संजय कुमार और कल्याणपुर निवासी प्राथमिक इनायतपुर, कन्नौज में कार्यरत शिक्षिका स्वर्गीय नीतू नाम शामिल हैं।
टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दोनो ही टीचर्स सेल्फ केयर टीम की सक्रिय सदस्य थीं। दोनों के निधन के बाज मात्र 11 दिनो के भीतर टीएससीटी के सदस्यों ने उनके नामितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग में कानपुर नगर के 4,050 सदस्यों ने सहभागिता की। उन्होंने कि टीएससीटी में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, डायट में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं, लिपिक, अनुचर, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं खंड शिक्षा अधिकारी आदि सदस्य हैं। टीम सदस्यों के गंभीर इलाज एवं बेटियो के विवाह में भी समय-समय पर सहयोग करती है। कानपुर मंडल संयोजक जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश के 03 लाख 20 हजार 800 से अधिक सदस्यों ने मात्र 15 रुपये 50 पैसे का ऑनलाइन योगदान कर 20 दिवंगत सदस्यों के नामितों के खातों में 10 करोड़ रुपये की सहायता पहुंचाई है। मीडिया प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि टीम अब तक उत्तर प्रदेश में 396 दिवंगत शिक्षकों के परि लगभग 217 करोड़ 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता ५ चुका है। इससे पूर्व कानपुर नगर के स्वर्गीय अनिल कुमार, सरसौल की शिक्षिका स्वर्गीय मधु गौतम, बिधनू के शिक्षक स्वर्गीय चंद्र प्रकाश, सदर बाजार के शिक्षक स्वर्गीय शरद कुमार और ककवन की शिक्षिका स्वर्गीय सीमा गौर के नामितों को सहायता दी जा चुकी है। इससे पूर्व कानपुर नगर के स्वर्गीय अनिल कुमार, सरसौल की शिक्षिका स्वर्गीय मधु गौतम, बिधनू के शिक्षक स्वर्गीय चंद्र प्रकाश, सदर बाजार के शिक्षक स्वर्गीय शरद कुमार और ककवन की शिक्षिका स्वर्गीय सीमा गौर के नामितों को सहायता दी जा चुकी है।


कानपुर के दो दिवंगत शिक्षक परिवारों समेत 20 को दिए 10 करोड़ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link