डीएलएड प्रशिक्षु को भेजा आपत्तिजनक मैसेज प्रवक्ता ने धोखे से मैसेज भेजने की बात कहते हुए माफी मांगी
डायट भोगांव पर प्रवक्ता द्वारा डीएलएड प्रशिक्षु को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रा की शिकायत पर प्राचार्य ने प्रवक्ता को तलब किया तो प्रवक्ता ने प्राचार्य के सामने ही धोखे से मैसेज जाने बात कहते हुए छात्रा से माफी मांग ली। इसके बाद छात्रा ने कोई शिकायत नही की है।
डायट भोगांव पर प्रशिक्षु छात्रा को यहा तैनात प्रवक्ता ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे। इस मामले मे जब प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा से बात की गई तो प्राचार्य ने बताया कि नवंबर 2025 में एक डीएलएड प्रशिक्षु ने प्रवक्ता द्वारा उसके मोबाइल पर गलत मैसेज भेजे थे। इसकी शिकायत छात्रा ने उनसे की थी। उन्होंने छात्रा को मामले में एफआईआर कराने को कहा था। इस पर छात्रा ने कहा कि प्रवक्ता
को बुलाकर वे अपने ढंग से समझा दें। इस पर उनके द्वारा प्रवक्ता को मौके पर बुलाया गया। प्रवक्ता ने छात्रा से माफी मांगते हुए कहा कि वह यह मैसेज अपनी पत्नी को भेज रहा था, गलती से उसके मोबाइल पर पहुंच गया। इसके बाद छात्रा ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया था। छात्रा ने कोई शिकायत नही की है। फिर भी तीन महीने पहले ही प्रवक्ता को कक्षा शिक्षण से हटा दिया गय

