Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, February 9, 2026

स्कूलों में बच्चों की गजक-चिक्की के लिए बजट जारी, किसको कितनी मिली धनराशि

स्कूलों में बच्चों की गजक-चिक्की के लिए बजट जारी, किसको कितनी मिली धनराशि

हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गजक और चिक्की खिलाने के लिए फरवरी माह की धनराशि जारी कर दी गई है। हालांकि जनवरी माह में राशि न मिलने से शिक्षकों को परेशानी हुई, लेकिन अब फरवरी के लिए धन जारी होने से व्यवस्था पटरी पर आती दिख रही है।


समय से उपलब्ध करा दी गई थी धनराशि


दिसंबर माह की धनराशि समय से उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन जनवरी में कोई धनराशि जारी नहीं हुई। हालांकि जनवरी में शीतकालीन अवकाश के चलते करीब 15 दिन विद्यालय बंद रहे, इसके बावजूद दो गुरुवार बच्चों को गजक और चिक्की खिलाई गई, जिसकी धनराशि अभी तक नहीं मिली है।


अब फरवरी की राशि मिलने से शिक्षकों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन मार्च माह की धनराशि को लेकर अभी इंतजार बना हुआ है। जिलों को मिली धनराशि को देखें तो हरदोई को चार गुरुवार के लिए 43.54 लाख रुपये मिले हैं, जबकि लखनऊ को 22.82 लाख रुपये जारी किए गए हैं।


किसको कितनी मिली धनराशि


अवध क्षेत्र के अन्य जिलों में अंबेडकरनगर को 16.25 लाख, अमेठी को 20.54 लाख, अयोध्या को 22.88 लाख, बहराइच को 61.28 लाख, बलरामपुर को 30.57 लाख, गोंडा को 40.46 लाख, खीरी को 66.87 लाख, रायबरेली को 26.60 लाख, श्रावस्ती को 20.41 लाख, सीतापुर को 67.20 लाख और सुल्तानपुर को 31 लाख रुपये की धनराशि मिली है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अजित सिंह ने बताया कि गजक और चिक्की के लिए धनराशि हर माह समय से जारी की जाती है और किसी भी विद्यालय को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और योजना सुचारू रूप से संचालित की जाएगी।



स्कूलों में बच्चों की गजक-चिक्की के लिए बजट जारी, किसको कितनी मिली धनराशि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link