Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2026

नए शैक्षण‍िक सत्र से पहले ब‍िहार में बड़ा फेरबदल, जिले में 255 शिक्षकों का ट्रांसफर, तीन दिन में जॉइनिंग का आदेश

नए शैक्षण‍िक सत्र से पहले ब‍िहार में बड़ा फेरबदल, बांका में 255 शिक्षकों का ट्रांसफर, तीन दिन में जॉइनिंग का आदेश



नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले बांका जिले में शिक्षा व्यवस्था को संतुलित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर शिक्षकों का फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने 255 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेश मंगलवार शाम जारी कर दिया।

इस आदेश के अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों को तीन दिनों के भीतर अपने नए विद्यालय में योगदान देना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों को चार अप्रैल से स्वत: विरमित माना जाएगा।

अचानक आदेश से शिक्षकों में हलचल

मंगलवार शाम अचानक जारी हुए इस आदेश से शिक्षकों के बीच खलबली मच गई है। बड़ी संख्या में शिक्षकों को इधर से उधर किए जाने से कई शिक्षकों को अपनी नई तैनाती को लेकर तत्काल तैयारी करनी पड़ रही है।


शिक्षा विभाग के इस कदम को सत्र शुरू होने से पहले विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


शिक्षक विहीन स्कूलों को प्राथमिकता

प्रतिनियुक्ति का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जहां या तो शिक्षक नहीं थे या केवल एक ही शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही थी।


प्रारंभिक विद्यालयों में इस समस्या को सबसे गंभीर माना गया, जिसके कारण सर्वाधिक 157 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति इसी स्तर पर की गई है।


बेलहर में सबसे अधिक बदलाव

जानकारी के अनुसार बेलहर प्रखंड में सबसे अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। यहां कई विद्यालय या तो शिक्षक विहीन हो गए थे या एक शिक्षक के भरोसे चल रहे थे।


ऐसे स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती कर पढ़ाई को सुचारु बनाने की कोशिश की गई है।


माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर भी बदलाव

माध्यमिक कक्षाओं के लिए 45 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि उच्च माध्यमिक (इंटर) स्तर पर 53 शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में भेजा गया है।


इन स्तरों पर उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है, जहां किसी विषय के शिक्षक की कमी थी।


एक विषय के अधिक शिक्षकों का किया गया समायोजन

कुछ विद्यालयों में एक ही विषय के दो या अधिक शिक्षक होने की स्थिति भी सामने आई थी। ऐसे मामलों में अतिरिक्त शिक्षकों को पास के विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि अन्य स्कूलों के छात्र भी उस विषय का लाभ उठा सकें

इस प्रक्रिया से संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है।


विभाग का तर्क और उद्देश्य

जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने बताया कि स्थानांतरण के बाद कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई थी, जबकि कुछ विद्यालयों में आवश्यकता से अधिक शिक्षक थे।


उन्होंने कहा कि इस असंतुलन को दूर करने के लिए प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि सभी विद्यालयों में न्यूनतम आवश्यक शिक्षक उपलब्ध हो सकें।


शिक्षा व्यवस्था सुधार की कोशिश

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस कदम से जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा। विशेषकर उन स्कूलों में जहां शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, वहां अब स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।

नए शैक्षण‍िक सत्र से पहले ब‍िहार में बड़ा फेरबदल, जिले में 255 शिक्षकों का ट्रांसफर, तीन दिन में जॉइनिंग का आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link