जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध आंदोलन करेंगे शिक्षक
जहानाबाद, नगर संवाददाता बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की समीक्षात्मक बैठक शंभू कुमार की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडो के शिक्षक प्रतिनिधियो ने शिक्षकों के लंबित समस्याओं को विस्तार से रखते हुए जिला शिक्षा कार्यालय के कर्मी एवं पदाधिकारी की मनमानी, शिक्षकों की समस्या के प्रति उदासीनता तथा कार्य प्रणाली पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया। शिक्षक प्रतिनिधियो ने कहा कि दस महीने से स्थापना कार्यालय में शिक्षकों का सेवा पुस्त रखने के बाद बिना कारण बताए लौटा दिया गया है। विभिन्न प्रकार के बकाया वेतनों का भुगतान पिक एंड चूज के आधार पर किया जा रहा है।
विशिष्ट शिक्षकों को वेतन में सुधार करने, प्रधान शिक्षकों का सेवा संरक्षण का लाभ नहीं देने, विशिष्ट शिक्षकों का सेवा काल की गणना करते हुए प्रोन्नति का लाभ नही देने, 34540 शिक्षकों का एरियर का भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया। बैठक में कहा गया कि शिक्षकों की समस्या का निदान नही होने पर 15 अप्रैल से डीईओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो - डेरा डालो आंदोलन चलाया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला शिक्षा पदाधिकारी की होगी। बैठक को सतेन्द्र कुमार, दानिश अली अकबर, बृजनंदन कुमार, रामप्रसाद कुमार, भूषण प्रसाद, मुकेश कुमार, रामरतन कुमार, साजिद जमा अंसारी, अजय कुमार सिन्हा, मुकेश भारती, रवि भूषण कुमार, कमलेश कुमार आदि ऐप पर पढ़ें प्रतिनिधियो ने संबोधित किया। फोटो - 31 मार्च जेहाना - 07 कैप्शन- शहर स्थित एक हॉल मे बैठक करते शिक्षक संघ के सदस्य ।


