Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2026

डंपर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, मृतका के भाई ने दर्ज कराया मामला

डंपर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, मृतका के भाई ने दर्ज कराया मामला

नयागांव आजादपुरा के पास नहर के समीप तेज रफ्तार डंपर ने मंगलवार दोपहर में स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंद दिया। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।



सीपरी बाजार थाने के अत्रि गार्डन के समीप रहने वाली शिक्षिका सिमरन चौहान (25) भेल चौकी क्षेत्र स्थित एक स्कूल में शिक्षक थी। सिमरन स्कूल से स्कूटी लेकर दोपहर में घर लौट रही थी। नयागांव आजादपुरा नहर की पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। शिक्षिका सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई अंकित की तहरीर पर मामला दर्ज कर डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। 

डंपर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, मृतका के भाई ने दर्ज कराया मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link