Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2026

प्रधानाध्यापक को नामांकन में वृद्धि पर मिलेगा सम्मान

प्रधानाध्यापक को नामांकन में वृद्धि पर मिलेगा सम्मान


जिले में एक से 15 अप्रैल तक तथा द्वितीय चरण में एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिकतम नामांकन करना और सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है। इस अभियान के तहत नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि करने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। बैनर, होर्डिंग, हैंडबिल एवं पंफलेट के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से तीन से छह वर्ष के बच्चों की सूची तैयार कर उनका नामांकन कराया जाएगा। कक्षा पांच, आठ एवं 10 उत्तीर्ण छात्रों की सूची निकटतम विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी। बालिकाओं की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।


प्रधानाध्यापक को नामांकन में वृद्धि पर मिलेगा सम्मान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link