Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2026

बदली टाइमिंग के साथ शुरू होगा नया सत्र

 बरेली : बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। अब एक अप्रैल से सभी सरकारी बेसिक स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। बीएसए के अनुसार सभी छात्रों को नई कक्षाओं में प्रोन्नत किया गया है और पहले दिन उन्हें नई पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। कक्षा पांच और आठ पास करने वाले छात्रों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी जारी किए जाएंगे, जिससे वे आगे की पढ़ाई के लिए नए विद्यालयों में प्रवेश ले सकें। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में पुस्तकों की पर्याप्त आपूर्ति कर दी गई है। यदि किसी विद्यालय में नामांकन बढ़ता है, तो अतिरिक्त पुस्तकों की मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

बदली टाइमिंग के साथ शुरू होगा नया सत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link