Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2026

हर साल की तरह इस बार नहीं बदलेगा स्कूल समय

हर साल की तरह इस बार नहीं बदलेगा स्कूल का समय

जिले में इस वर्ष स्कूल संचालन के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जायेगा. हर साल मौसम के अनुसार विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार फिलहाल ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं होगी. बुधवार से भी सभी विद्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगे. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उप प्रधान



सचिव रामबाबू गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से बातचीत के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है. उन्होंने बताया कि जब तक विभाग की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक सभी विद्यालय 'डे' पाली में ही चलेंगे और पूर्व की व्यवस्था ही लागू रहेगी. विद्यालयों का समय पहले की तरह सुबह 9:30 बजे आगमन एवं शाम 4:00 बजे प्रस्थान रहेगा. संघ ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे समय पर विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक कार्यों का संचालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

हर साल की तरह इस बार नहीं बदलेगा स्कूल समय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link