महिषी एक संवाददाता । प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों के हित में चर्चा करने के लिए विभागीय निर्देश के आलोक में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विभिन्न प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने में हरसम्भव सहयोग का आग्रह किया। संगोष्ठी में अभिभावकों ने भी स्कूल में शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने के लिए विभिन्न प्रकार का सुझाव दिया। अभिभावकों का सुझाव सुनने के बाद हेडमास्टरों ने उन्हें उनके द्वारा बताए गए सुझावों पर अमल करने का विश्वास दिलाया। हेडमास्टरों ने नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बे कहते प्रत्येक माह शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित करने की बात कही, ताकि विचारों का आदान प्रदान कर स्कूलों में बेहतर शिक्षा व शैक्षणिक माहौल बन सके।
इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों के बीच प्रगति पत्रक का वितरण भी किया गया। कई स्कूलों में बेहतर रिजल्ट करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। स्थानीय आशो देवी प्यारे झा उच्च विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार झा, पीजी हाईस्कूल में हेडमास्टर रंजन यादव, तेलहर हाईस्कूल में हेडमास्टर राजेश झा सहित अन्य प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों में उनके प्रधानाध्यापकों की अध्यक्षता में हुई शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी शिक्षक, अभिभावक सहित छात्र छात्रा मौजूद थे।
स्कूल में बच्चों का शत प्रतिशत कराएं उपस्थिति
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: UP UPDATEMART
✍नोट:-इस ब्लॉग की सभी खबरें google search से लीं गयीं ,कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा.