Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2026

प्रशंसनीय: शिक्षामित्र का बेटा पहले प्रयास में बना जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर

 🎉 गर्व का पल 🎉



मारहरा क्षेत्र के गांव सराय अहमद खां निवासी अभिषेक राजपूत ने UPPCS-2024 परीक्षा में 126वीं रैंक हासिल कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनका चयन GST असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पद पर हुआ है।


परिणाम घोषित होते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लग गया।


अभिषेक एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता डोरी सिंह राजपूत शिक्षामित्र हैं और माता सर्वेश कुमारी सरकारी शिक्षिका हैं। बड़े भाई इंडियन नेवी में सेवाएं दे रहे हैं।


अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी और अनुशासन को दिया। बिना महंगी कोचिंग के घर पर रहकर तैयारी करना और निरंतर मेहनत ही उनकी सफलता की कुंजी रही।


यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और सही दिशा से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 🎊

प्रशंसनीय: शिक्षामित्र का बेटा पहले प्रयास में बना जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link