नौ विद्यालयों के प्रधानाचार्य व 44 शिक्षक सेवानिवृत्त
नए सत्र से सात माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के पद रिक्त हो रहे हैं। वहां वरिष्ठ शिक्षकों के सहयोग से कामकाज निस्तारित किए जाएंगे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाए जा रहे हैं, साथ ही जनपद में माध्यमिक स्कूलों से 44 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं।
डीआइओएस पीएन सिंह ने बताया कि सर्वार्य महाविद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. मुरारजी त्रिपाठी, केसर विद्या पीठ से संदीप राठौर, भारत स्काउट एंड गाइड से योगेश चंद्र त्रिपाठी, ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शीला त्रिपाठी, शिवचरण दास कन्हैयालाल इंटर कालेज से लाल चंद्र पाठक, राधा रमण इंटर कालेज से विशाल चंद्र
जैन व गोमती इंटर कालेज से जगदीश प्रसाद मिश्र सेवा निवृत्त हुए हैं। इसी तरह जीआइसी की बात करें तो राजकीय विद्यालय जसरा के प्रधानाचार्य मंजुलेश व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शशिकला के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज के प्रवक्ता डा. प्रभाकर त्रिपाठी सेवानिवृत्त हुए हैं। जीआइसी प्रयागराज के सहायक अध्यापक राजेंद्र यादव, जगदीश प्रसाद, दिनेश दत्त ओझा, रविकांत श्रीवास्तव, अजीजुल्ला शैलेंद्र कुमार ने सेवाकाल पूरा कर लिया हैं। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग के 120 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं, इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी का सामना करना पड़
