Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2026

प्रखंड में जनगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू

प्रखंड में जनगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू



प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण को लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य में जुड़े सभी कर्मियों को समय रहते प्रशिक्षित कर प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाए। बीईओ सह जनगणना के नोडल पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 6 से 8 अप्रैल तक 42 कर्मियों को


■दरौंदा में जनगणना की तैयारी तेज, 6 से 17 अप्रैल तक प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण


प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 9 से 11 अप्रैल तक दूसरे चरण में तीन बैचों में कुल 124 कर्मी शामिल होंगे। तीसरा चरण 12 से 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें तीन बैचों में 124 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।


वहीं चौथा एवं अंतिम चरण 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें तीन बैचों में 124 कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कुल छह मास्टर ट्रेनर तैनात रहेंगे।

प्रखंड में जनगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link