Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 1, 2026

सामान्य से अधिक वर्षा, मगर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

सामान्य से अधिक वर्षा, मगर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत



मध्य मार्च के बाद मौसम ने करवट ली और देश के कई हिस्सों में वर्षा के साथ मौसम में भी ठंडक रही। अब अप्रैल से जून के बीच मौसम का मिजाज उलझा हुआ रहने वाला है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा वर्षा होगी, तो दूसरी ओर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मतलब यह कि वर्षा और गर्मी साथ-साथ चलेंगी, जिससे उमस और परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने गर्मी के पूरे दौर में हीटवेव के दिनों की संख्या सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका जताई है। खासकर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लोगों को ज्यादा सतर्क


मंगलवार को कर्तव्य पथ पर बारिश के दौरान बचते लोग एएन आइ


रहने की जरूरत होगी। दक्षिण-पूर्वी इलाकों में भी लू का असर दिख सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल में देशभर में सामान्य से लगभग 112 प्रतिशत ज्यादा वर्षा होगी।

सामान्य से अधिक वर्षा, मगर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link