CTET 2026 में 23 लाख में से 75% हो गए फेल, छिन जाएगी लाखों शिक्षकों की नौकरियां?
सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट आ गया है, लेकिन इस बार जो इसके आकड़ें हैं. वो काफी चौंकाने वाले हैं इस परीक्षा में लगभग 75% से अधिक उम्मीदवार फेल हो गए हैं सीटीईटी में महज 25.68% उम्मीदवार ही पास हो पाए हैं जिसके बाद से देश के लाखों शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब इसका पूरा पूरा डेटा जारी हो गया है. नतीजे देखकर हैरानी हो रही है कि इस बार कुल 23 लाख 24 हजार 625 परीक्षार्थी CTET में शामिल हुए थे. इनमें से सिर्फ 5 लाख 97 हजार 61 अभ्यर्थी ही पास हो पाए यानी सफलता का प्रतिशत मात्र 25.68% रहा. बाकी 75 फीसदी से ज्यादा छात्र फेल हो गए.
पेपर-1 और पेपर-2 में कितना रहा पास प्रतिशत?
पेपर-1(कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए): कुल 10 लाख 65 हजार 410 छात्र शामिल हुए.इनमें से 3 लाख 58 हजार 937 पास हुए. पास प्रतिशत थोड़ा बेहतर रहा.
पेपर-2(कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए): कुल 18 लाख 67 हजार 428 छात्र शामिल हुए. इनमें सिर्फ 3 लाख 46 हजार 738 पास हो सके. पास प्रतिशत मात्र 18.56% रहा. पेपर-2 में फेल होने वाले छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है जो चिंता का विषय है.
TET पास करना अब अनिवार्य, हजारों शिक्षकों पर तलवार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब देश भर में टीचर बनने या नौकरी में बने रहने के लिए TET (Teacher Eligibility Test)पास करना अनिवार्य हो गया है. CTET या राज्य स्तर का TET पास न करने वाले शिक्षकों की नौकरी पर सवाल उठ रहा है.सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2025 में फैसला दिया था कि सभी शिक्षकों को TET पास करना होगा. इसके लिए 2 साल यानी सितंबर 2025 से मार्च 2027 तक का समय दिया गया है. अगर इस दौरान TET पास नहीं किया तो नौकरी जा सकती है. प्रमोशन और स्थायी होने के लिए भी TET अनिवार्य है.इस फैसले से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों में लाखों स्थायी और संविदा शिक्षक प्रभावित होंगे. कई राज्य जैसे तमिलनाडु इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर चुके हैं.
CTET क्या है और क्यों जरूरी?
CBSE हर साल दो बार CTET परीक्षा आयोजित करता है.पेपर-1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक पढ़ा सकते हैं.वहीं पेपर-2 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ा सकते हैं.CTET पास करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय (KV), नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
मार्कशीट और सर्टिफिकेट कब मिलेगा?
CBSE ने बताया है कि उम्मीदवारों की मार्कशीट और सर्टिफिकेट जल्द ही DigiLocker पर अपलोड कर दिए जाएंगे.छात्र अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर से DigiLocker में लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
क्या कह रहे हैं छात्र और शिक्षक?
CTET में इतना कम पास प्रतिशत देखकर छात्रों में निराशा है वहीं पहले से स्कूलों में पढ़ा रहे हजारों शिक्षकों पर अब TET पास करने का दबाव बढ़ गया है. अगर समय पर TET पास नहीं किया तो उनकी नौकरी और भविष्य दोनों पर असर पड़ सकता है.CTET 2026 के इस रिजल्ट ने एक बार फिर सवाल उठाया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को और बेहतर तरीके से आयोजित करने की जरूरत है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को मौका मिल सके और फेल प्रतिशत इतना ज्यादा न रहे.अगर आप भी CTET में शामिल हुए थे और रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जा सकते हैं.

