Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 30, 2026

विद्यालयों को मिले 434 नियमित विशेष शिक्षक

विद्यालयों को मिले 434 नियमित विशेष शिक्षक



लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 434 विशेष शिक्षक अब नियमित किए जाएंगे। ये शिक्षक अभी तक अनुबंध और संविदा पर दिव्यांग बच्चों को पढ़ा रहे थे। शासन ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है और बेसिक शिक्षा निदेशक को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया है। रजनीश कुमार पांडेय की याचिका पर कोर्ट ने दिव्यांग बच्चों के लिए नियमित विशेष शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश दिया था। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी बनाकर 540 शिक्षकों का चयन प्रक्रिया की गई। ब्यूरो


विद्यालयों को मिले 434 नियमित विशेष शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link