शिक्षिका और शिक्षक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
हलिया। क्षेत्र के श्री शिव प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कालेज पवांरी कलां के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता विमलेश कुमार और विज्ञान की सहायक शिक्षिका रश्मि के बीच कहासुनी और मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो बीते फरवरी माह का है। जिसे किसी ने सोमवार को इंटरनेट सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो की पुष्टि अपडेटमार्ट्स डॉट कॉम नहीं करता है।
वीडियो की सामग्री
वायरल वीडियो में शिक्षक किसी मैसेज को लेकर शिक्षिका पर आरोप लगा रहा हैं कि मेरे घर में मैसेज करती हैं, मेरे साली को मैसेज किया। कहासुनी के बीच शिक्षिका ने शिक्षक को अपनी पत्नी को फोन करने के लिए कहा और गुस्से में आकर विद्यालय परिसर स्थित चबूतरे पर अपना सिर पटकने लगी। इसके बाद शिक्षिका ने शिक्षक का कालर पकड़कर जोर जोर से चिल्लाने लगी। मौके पर मौजूद विद्यालय के अन्य शिक्षक उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए मना कर रहे हैं।
मारपीट का घटनाक्रम
सोशल मीडिया प्रसारित हो रहे वीडियो में वाद विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षक और शिक्षिका के बीच हाथापाई और मारपीट तक होने लगा। वहीं विद्यालय के अन्य शिक्षक बचाव करते हुए विद्यालय में इस तरह की हरकत नहीं करने के लिए दोनों को मना कर रहे हैं। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो बोर्ड परीक्षा के समय का है। घटना के समय वह विद्यालय में मौजूद नहीं थे।
कानूनी कार्रवाई
शिक्षिका ने बीते 14 फरवरी को शिक्षक के विरुद्ध हलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष हलिया श्याम लाल ने बताया कि रश्मि सिंह वादी महिला की तहरीर पर 14 फरवरी-2026 को मुकदमा दर्ज है 18 अप्रैल को चार्जसीट न्यायालय भेज दिया गया है।

