Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 14, 2026

गुरुजी ने बीईओ को लिखा पत्र, कहा-सर.. जनगणना करते समय हमें कुत्ते काट रहे, इन्हें बांधकर रखवाएं

 गुरुजी ने बीईओ को लिखा पत्र, कहा-सर.. जनगणना करते समय हमें कुत्ते काट रहे, इन्हें बांधकर रखवाएं

सर.. जनगणना करते समय हमें कुत्ते काट रहे हैं। कृपया निवेदन है कि आप मुनादी करवाएं कि शहर हो या गांव कुत्ते घर के अंदर बांधकर रखें। यह शिकायत ढाणी खान बहादुर स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में कार्यरत गुरुजी फूल कुमार ने बरवाला बीईओ कार्यालय को भेजी है।


मामला बरवाला स्थित ढाणी प्रेम नगर का है, जहां शनिवार सुबह गुरुजी फूल कुमार टीम के साथ डोर टू डोर जनगणना कर रहे थे। जैसे ही वे घर में घुसे तो जनगणना संबंधित जानकारी जुटा ही रहे थे कि कमरे से बाहर एक कुत्ता दौड़ा-दौड़ा आया उनके पैरों पर काट लिया। जिसके बाद गुरुजी फूल कुमार को बरवाला के अस्पताल ले जाया गया और रेबीज रोधी टीका


●बरवाला स्थित ढाणी प्रेम नगर में जनगणना करते समय गुरुजी फूल कुमार को कुत्ते ने काटा


●गुरुजी फूल कुमार के पैर का वह हिस्सा जहां कुत्ते ने काटा।


लगवाया गया। गौरतलब है कि अवारा कुत्तों की समस्या गंभीर है। नगर निगम इनके बधियाकरण का अभियान चला रहा था लेकिन रेट कम कर दिए जाने के कारण जयपुर की एजेंसी ने इस काम को करने से मना कर दिया है।


गुरुजी फूल कुमार को बरवाला के अस्पताल में ले जाया गया और रेबीज रोधी टीका लगवाया


हमें स्थानीय प्रतिनिधियों से सुरक्षा की गारंटी चाहिए


सहकर्मी अनिल ने बीईओ को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। गुरुजी ने पत्र में जिक्र किया है कि हमें स्थानीय गुरुजी फूल कुमार प्रतिनिधियों से सुरक्षा चाहिए। ताकि हमें कुत्ते से सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा है कि इस बारे में मैंने बीईओ को जानकारी

गुरुजी ने बीईओ को लिखा पत्र, कहा-सर.. जनगणना करते समय हमें कुत्ते काट रहे, इन्हें बांधकर रखवाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link