Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 11, 2026

सोना हुआ सस्ता तो चांदी में भी नरमी, खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा रेट

 सोना हुआ सस्ता तो चांदी में भी नरमी, खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा रेट



सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे कीमती धातुओं के दाम में अब नरमी देखने को मिल रही है. इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी दोनों के भाव नीचे आए हैं. अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के ताजा रेट जरूर जान लें. यहां से देखें शहर अनुसार, सोना और चांदी के दाम 

सोने के दाम में आई गिरावट


11 जून 2026 को देश में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1.35 लाख से 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में हजारों रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. 


चांदी भी हुई सस्ती


सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है. देश के कई शहरों में चांदी का भाव करीब 2.36 लाख से 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के बीच कारोबार कर रहा है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों के चलते चांदी में अभी भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. 


भारत में बैठकर क्या आप बन सकते हैं मस्क की कंपनी में हिस्सेदार, कैसे खरीदें SpaceX के शेयर?


क्यों बदल रहे हैं सोना-चांदी के दाम?


अमेरिकी डॉलर की चाल, ब्याज दरों की स्थिति, वैश्विक तनाव और निवेशकों की मांग का सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ता है. हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण भी बुलियन बाजार में हलचल देखने को मिली है. 


खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान


सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें. साथ ही अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं, इसलिए सिर्फ सोने का रेट देखकर खरीदारी का फैसला न करें. चांदी खरीदते समय उसकी शुद्धता और बिल जरूर लें.

सोना हुआ सस्ता तो चांदी में भी नरमी, खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा रेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link