Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 19, 2026

परीक्षा केंद्र की 756 स्कूलों ने सूचनाएं अपलोड नहीं की

परीक्षा केंद्र की 756 स्कूलों ने सूचनाएं अपलोड नहीं की

लखनऊ, माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में स्कूलों की घोर लापरवाही सामने आई है।






शनिवार को गूगल मीट में 770 स्कूलों में से अब तक सिर्फ 14 स्कूलों ने आधारभूत सूचनाएं परिषद के पोर्टल पर अपलोड की हैं। 756 स्कूलों का डेटा अपलोड न करने पर डीआईओएस देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कड़ी नाराजगी जतायी है। गूगल मीट में अनुपस्थित रहे 16 स्कूलों के नोडल प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी है। बचे स्कूलों के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया है कि 20 जुलाई से पहले स्कूलों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करें। ब्योरा अपलोड करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।




डीआईओएस ने शनिवार को स्कूलों के प्रधानाचार्यों व नोडल प्रभारियों को निर्देशित किया है कि 20 जुलाई को गूगल मीट में इन स्कूलों की दोबारा से समीक्षा की जाएगी।



परीक्षा केंद्र की 756 स्कूलों ने सूचनाएं अपलोड नहीं की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link