Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 22, 2026

शिक्षिका को कर लिया डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर की रुपयों की डिमांड

शिक्षिका को कर लिया डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर की रुपयों की डिमांड



साइबर ठग अब बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का नाम लेकर शिक्षिकाओं को निशाना बना रहे हैं। सैंया विकास खंड के जौनई स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की एक शिक्षिका को साइबर ठगो ने करीब दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। स्थानांतरण रुकवाने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये की मांग की गई और व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भी भेज दिया। शिक्षिका को ज्वाइनिंग तिथि पूछे जानें शक हुआ। उन्होंने शिक्षक नेता बृजेश दीक्षित से संपर्क किया, जिसके बाद साइबर ठगी के प्रयास का खुलासा हुआ

शिक्षिका रश्मि शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे वह कक्षा मे बच्चों को पढ़ा रही थी तभी उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का कर्मचारी बताया। उसने विद्यालय का नाम, यू-डायस कोड, स्टाफ और अन्विभागीय जानकारियां बताकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद कहा कि उनका स्थानांतरण जैतपुर कला किया जा रहा है और उनके स्थान पर कुसुमलता नामक शिक्षिका की तैनाती होगी, जिनका स्थानांतरण मेडिकल आधार पर किया गया है।

बातों-बातों में कॉलर ने स्थानांतरण सूची से नाम हटवाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की। उसने 15 मिनट के भीतर भुगतान करने के लिए व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज दिया। सुबह 11:15 बज े से दोपहर 1:15 बजे तक लगातार कॉल कर शिक्षिका पर मानसिक दबाव बनाया गया, ताकि वह किसी से सलाह या संपर्क न कर सकें। शिक्षिका को तब शक हुआ, जब कॉलर ने उनकी ज्वाइनिंग तिथि पूछी। उन्होंने तत्काल कॉल रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और दूसरे नंबर से प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित से संपर्क किया। उन्होंने इसे साइबर ठगी का प्रयास बताया। इसके बाद शिक्षिका ने नंबर ब्लॉक कर दिया और ठगी का शिकार होने से बच गईं।

खंदौली मे  भी इसी नंबर से शिक्षिका को फोन पहुंचा

इसी नंबर से खंदौली ब्लॉक की एक अन्य शिक्षिका को भी निशाना बनाया गया। उसे भी डिजिटल अरेस्ट जैसी स्थिति में का प्रयास किया गया, लेकिन विद्यालय मे मौजूद अन्य शिक्षकों ने समय रहते ठगी की आशंका पहचान ली। शिक्षिका रश्मि शर्मा ने कहा कि साइबर ठग विभागीय अधिकारियों के नाम और गोपनीय जानकारियो का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से किसी भी कॉल पर भरोसा करने से पहले उसका सत्यापन करने की अपील की।

शिक्षिका को कर लिया डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर की रुपयों की डिमांड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link