Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 26, 2026

600 करोड़ रुपये से संवारे जाएंगे यूपी के 3126 स्कूलों के हाल

600 करोड़ रुपये से संवारे जाएंगे यूपी के 3126 स्कूलों के हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 3126 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत पर करीब 604 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहली किस्त के रूप में 302 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।





इस राशि से जर्जर भवनों की मरम्मत और आवश्यक पुनर्निर्माण कराकर विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


प्राथमिक स्कूलों पर 344 करोड़ रुपये खर्च

जानकारी के अनुसार, 2243 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत पर कुल 344.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में 172.26 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण पर औसतन 15.36 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है।


वहीं, प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण पर करीब 29.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत विद्यालय भवनों की स्थिति सुधारने के साथ छात्रों के लिए स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।



600 करोड़ रुपये से संवारे जाएंगे यूपी के 3126 स्कूलों के हाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link