Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 23, 2026

शाहजहांपुर: चुनाव के चलते आज बंद रहेंगे सभी विद्यालय

 शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इनमें प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल, माध्यमिक, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलीटेक्निक, आईटीआई और अन्य व्यावसायिक शिक्षण संस्थान शामिल हैं।



डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और बिना सहायता प्राप्त सभी संस्थानों पर लागू रहेगी। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिक्षकों को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। संवाद

शाहजहांपुर: चुनाव के चलते आज बंद रहेंगे सभी विद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link