यूपी में 26 जनवरी तक हर पांचवें दिन नियुक्ति पत्रों का वितरण होगा:योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी देने का अभियान 26 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा। हर माह औसतन हर 5वें दिन एक बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम होगा। कुछ नियुक्ति पत्रों का वितरण तीसरी पारी यानी तीसरी बार सरकार बनाने पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 किसान परिवारों के खातों में ₹215 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर की।
11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार सभी पक्के घाटों, गंगा के सामने वाले रेतीले तट और शहर के 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

