Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 16, 2020

30 अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत, फैसला शासन के पाले में।

30 अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत, फैसला शासन के पाले में।  

आगरा-परिषदीय विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के 31270 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है इसके अंतर्गत जिले में 581 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन हो चुका है चयनित 30 अभ्यर्थियों पर फैसला शासन स्तर से लिया जाना है इस कारण  उन्हें नौकरी फिलहाल बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शासन ने जिले में काउंसलिंग से 674 अभ्यर्थियों को आवंटित किया था.

जिनमें से 611 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए थे और उन्होंने अपने प्रमाण पत्रों को भी जमा कराया था उनमें से पहले चरण में 560 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान कर दी गई है. और 51 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पता पत्तियों कारण रोक दिए गए हैं. विद्यालय आवंटन काउंसलिंग तक 51 में से 21 अभ्यर्थियों क्या पति का निस्तारण स्थानीय स्तर पर प्रमाण देकर किया जा चुका है.लेकिन अब भी 30 अभ्यर्थियों के नियुक्ति और विद्यालय आवंटन पत्र पर रोक है। उन पर फैसला शासन स्तर से होगा। 

30 अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत, फैसला शासन के पाले में।



यह हैं आपत्तियां: विभाग ने जिन 30 अभ्यर्थियों के नियुक्ति और विद्यालय आवंटन पत्रों पर रोक लगाई हैं, उनमें से 20 अभ्यर्थियों के मूल अंकों और आवेदन पत्रों में लिखे गए अंकों में अंतर हैं। इस पर शासन स्तर से ही फैसला लिया जाना है। साथ ही चार मामले अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के हैं, जबकि यह भर्ती प्रदेश के स्थानीय निवासियों के लिए ही थी। इसके साथ अन्य मामलों में जाति, जन्म और मूल निवास प्रमाण पत्र में अंतर है।

यह है स्थिति: इन 30 मामलों में से 20 पर बेसिक शिक्षा विभाग ने आपत्ति लगाई थी, जबकि 10 मामले उन 34 मामलों में शामिल थे, जिन पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य अहिबरन सिंह ने आपत्ति लगाई थी।

बीएसए ने आपत्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों से साक्ष्य लेकर उनमें से 24 का तो निस्तारण कर दिया, लेकिन 10 मामलों में वह साक्ष्यों से संतुष्ट नहीं हुए।

30 अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत, फैसला शासन के पाले में। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link